Sunday, August 20, 2017

ऊंचाई और दुरी - 2



नियम : यदि एक खम्बे या पोल को दो बिंदु जो आधार से क्रमशः a और b दुरी पर स्थित है से देखा जाए और इन दोनों बिन्दुओं पर बनने वाला कोण एक दुसरे के पूरक हों तो पोल की लम्बाई = √ab होगी .

उदाहरण :- एक स्तम्भ को दो बिंदु जो स्तम्भ से क्रमशः 4मी और 9 मी की दुरी पर स्थित है से देखा जाता है , इन दोनों बिन्दुओं पर बनने वाले कोण एक दुसरे के पूरक है तो स्तम्भ की ऊंचाई निकालें?
हल :- उपरोक्त विधि से स्तम्भ की ऊंचाई = = 6 मी. होगा

उदाहरण:- किसी टावर को जमीन पर स्थित एक बिंदु से देखने पर उसका उन्नयन कोण 30 डिग्री होता है , टावर की ओर 100 मी. चलने पर उन्नयन कोण बदल कर 60 डिग्री हो जाता है तो टावर की ऊंचाई निकालें

नियम :- यदि h मी. ऊँची एक टावर को जमीन पर स्थित किसी बिंदु से θ उन्नयन कोण से देखा जाता है और टावर की ओर d मी. जाने पर उन्नयन कोण बदल कर Φ हो जाता है तो टावर की ऊंचाई
h = d / (cotθ – cotΦ) होगा

हल :- यहाँ d = 100मी. , θ = 30 तथा Φ = 60 है
h = 100 / (cot 30 – cot 60)
= 100/ (√3 – 1/√3) = 50√3 मी. होगा


डॉ राजेश कुमार ठाकुर

गणित और रामायण

पढ़कर आप अपनी प्रतिक्रिया नीचे दिए कमेंट में जरुर दें . अपना नाम लिखना ना भूले