जब संख्या के बीच का अंतर 1 हो
कहने का तात्पर्य है की अगर दो संख्या लगातार हो तो उनके बीच का अंतर 1 होगा और ऐसी संख्या के लिए यहाँ एक बेहद आसान सा लगने वाला नियम है
अ) बड़े या छोटे संख्या को वर्ग करें
ब) पिछले परिणाम में बड़ी संख्या को घटायें / छोटी संख्या को जोड़े
उदाहरण:- 23 x 24 = ?
हल :- अ) छोटे संख्या को वर्ग करें = 23 x 23 = 529
ब) पिछले परिणाम में छोटी संख्या को जोड़े = 529 + 23 = 552
अतः 23 × 24 = 552
उदाहरण:- 75 x 76 = ?
हल :- अ) छोटे संख्या को वर्ग करें = 75 x 75 = 5625
ब) पिछले परिणाम में छोटी संख्या को जोड़े = 5625 + 75 = 5700
अतः 75 × 76 = 5700
उदाहरण:- 95 x 94 = ?
हल :- अ) बड़े संख्या को वर्ग करें = 95 x 95 = 9025
ब) पिछले परिणाम में बड़ी संख्या को घटायें = 9025 −95 = 8930
अतः 95 × 94 = 8930
राजेश कुमार ठाकुर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बारिश में अधिक कौन भीगेगा
क्या आप जानते हैं – अली नेसिन को टर्की में गणित ग्राम की स्थापना और गणित के प्रचार -प्रसार के लिए 2018 में लीलावती पुरस्कार प्रदान किया ...
-
वैदिक गणित मित्रों , वैदिक गणित 16 सूत्रों और 16 उपसुत्रों पर आधारित एक ऐसी प्रणाली है जिसमे अंकगणित , बीजगणित , नियामक ज्यामिति ,...
-
लघुत्तम और महत्तम समापवर्तक जैसा की आपको पता है कि प्रतियोगी परीक्षा में इस अध्याय से 1-2 प्रश्न अवश्य ही पूछे जाते है इसलिए यह अनिवार्य ह...
-
दो परिमेय संख्या के बीच अनगिनत परिमेय संख्या निकालना:- यदि दो संख्या p और q हैं और इनके बीच हमें n परिमेय संख्या निकालना है तो इसके द...
No comments:
Post a Comment