आसानी से इकाई बदलें
इस अध्याय में अलग अलग इकाई परिवर्तन के तरीके पर चर्चा की गई है. इस तरह के प्रश्न अक्सर परीक्षा में उपयोगी साबित होती है. मैट्रिक प्रणाली में एक इकाई से दुसरे में बदलने के लिए प्राथमिक स्तर की कक्षा में सिखाया जाता है पर यहाँ उसे परिमार्जित कर और थोडा तकनीक को उन्नत कर आपके सामने प्रस्तुत किया जा रहा है. यहाँ हम जिन इकाई परिवर्तन की बात करेंगे उनमे
1. तापमान
2. किमी / घंटा से मी./ से और मी. / से. से किमी / घंटा
3. किलोमीटर से मील
4. पाउंड्स से किलोग्राम
5. घंटा- मिनट का जोड़
6 घंटा – मिनट का घटा
7. राशी दुगुना करने का समय
8 इकाई परिवर्तन
तापमान
आपने सेल्सियस डिग्री से फ़ारेनहाइट और फ़ारेनहाइट से डिग्री सेल्सियस में बदलने के लिए अक्सर इस सूत्र का प्रयोग किया होगा
0F = 9/5 C + 32
0C = (F – 32) × 5/ 9
इस सूत्र के इस्तेमाल में सबसे बड़ी परेशानी गणना की होती है जिसमे एक साथ योग , गुणा , घटा और भाग इन चारो का प्रयोग एक साथ किया जाता है. अगर आपसे यह पूछा जाये की आप एक सरल पद्धति सीखना चाहते है तो आपका उत्तर सकारात्मक होगा .
• फ़ारेनहाइट से सेल्सियस में बदलने के लिए 32 घटायें और प्राप्त परिणाम में 2 से भाग दें
• सेल्सियस से फ़ारेनहाइट के लिए दिए गए मान को दोगुना करें और 30 जोड़ दें
उदाहरण :- 720F को 0C में बदलिए
हल :- सबसे पहले इस मान में 32 घटाइए = 72 – 32 = 40
अब इसे आधा कीजिये 40 ÷ 2 = 20
उपरोक्त सूत्र का प्रयोग कर समय खर्च का अंदाजा लगाइए. दोनों उत्तर में थोडा सा अंतर आपको दिखेगा परन्तु बचने वाले समय को ध्यान में रखते हुए यह मामूली अंतर काफी कम है.
C = (F – 32) × 5/ 9
= (72 – 32) × 5/9
= (40 × 5) ÷ 9 = 22.2
उदाहरण :- 64 F को C में बदलिए
हल :- सबसे पहले इस मान में 32 घटाइए = 64 – 32 = 32
अब इसे आधा कीजिये 32 ÷ 2 = 16
सूत्र से -
C = (F – 32) × 5/ 9
= (64 – 32) × 5/9
160 ÷ 9 = 17.7
उदाहरण :- 12C को F में बदलिए
हल :- सबसे पहले इस मान को दुगुना करें = 12 X 2 = 24
अब इसमें 30 जोड़ दीजिये = 24 + 30 = 54
सूत्र से आपको यहाँ भी मामूली अंतर आएगा जो समय और मेहनत को देखते हुए नगण्य है.
F = 9/5 C + 32
= 9/5 × 12 + 32
= 108/5 + 32
= 21.6 + 32 = 53.6
उदाहरण :- 25C को F में बदलिए
हल :- सबसे पहले इस मान को दुगुना करें = 25 X 2 = 50
अब इसमें 30 जोड़ दीजिये = 50 + 30 = 80
किलोमीटर/घंटा से मीटर/सेकंड और मीटर/सेकंड से किलोमीटर/घंटा
किमी /घ से मी/से में बदलने के लिए 5 /18 से गुना करें तथा मी/से से किमी/घ में बदलने के लिए 18 / 5 से गुना करें
उदाहरण :- 72 किमी / घ को मी./ से में बदलें
हल :- 5/18 से गुना करें = 72 × 5/18 = 20 मी / से
उदाहरण :-64 किमी / घ को मी./ से में बदलें
हल :- 5/18 से गुना करें = 64 × 5/18 = 17.7 मी / से
उदाहरण :- 20 मी / से को किमी./ घ में बदलें
हल :- 18 / 5 से गुना करें = 20 × 18 /5 = 72 किमी / से
उदाहरण :- 35 मी / से को किमी./ घ में बदलें
हल :- 18 / 5 से गुना करें = 35 × 18/5 = 126 किमी / घ
किलोमीटर से मील में बदलना
किलोमीटर को मील में बदलने के लिए दी गयी राशी को 8 से गुणा करें और प्राप्त परिणाम को 5 से भाग दें
उदाहरण :- 80 किलोमीटर को मील में बदलिए ?
हल :- 8 से भाग दे = 80/8 = 10
5 से गुणा करें = 10 × 5 = 50 मील
उदाहरण :- 24 किलोमीटर को मील में बदलिए ?
हल :- 8 से भाग दे = 24/8 = 3
5 से गुणा करें = 3 × 5 = 15 मील
किलोग्राम से पौण्ड में बदलना
किलोग्राम से पौंड में बदलने के लिए राशी को 2.2 से गुणा करें. इसे और आसान बनाने के लिए आप संख्या को पहले 11 से गुणा करें और पुनः 2 से . प्राप्त परिणाम को 10 से भाग दे दें .
उदाहरण :- 80 किलोग्राम को पौंड में बदलिए ?
हल :- 11 से गुणा करने पर 80 x 11 = 880
2 से गुणा करें = 880 x 2 = 1760
10 से भाग दे = 1760/10 = 176 पाउंड्स
उदाहरण :- 76 किलोग्राम को पौंड में बदलिए ?
हल :- 11 से गुणा करने पर 76 x 11 = 836
2 से गुणा करें = 836 x 2 = 1672
10 से भाग दे = 1672/10 = 167.2 पाउंड्स
उदाहरण :- 54 किलोग्राम को पौंड में बदलिए ?
हल :- 11 से गुणा करने पर 54 x 11 = 594
2 से गुणा करें = 594 x 2 = 1188
10 से भाग दे = 1188/10 = 118.8 पाउंड्स
डॉ राजेश कुमार ठाकुर
rkthakur1974@gmail.com
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
वैदिक गणित मित्रों , वैदिक गणित 16 सूत्रों और 16 उपसुत्रों पर आधारित एक ऐसी प्रणाली है जिसमे अंकगणित , बीजगणित , नियामक ज्यामिति ,...
-
लघुत्तम और महत्तम समापवर्तक जैसा की आपको पता है कि प्रतियोगी परीक्षा में इस अध्याय से 1-2 प्रश्न अवश्य ही पूछे जाते है इसलिए यह अनिवार्य ह...
-
दो परिमेय संख्या के बीच अनगिनत परिमेय संख्या निकालना:- यदि दो संख्या p और q हैं और इनके बीच हमें n परिमेय संख्या निकालना है तो इसके द...
Good sir
ReplyDeleteVery much thankyou
ReplyDeleteSir,
ReplyDeleteGyarah lakh gyarah hazar gyarah sau gyarah kaise likhenge.
Aur dusra question ye hai ki
In sab khali jagho par ek hi sankhya ani hai 0 ko nahi lena hai ans saman ayega.
?×17=?
?×23=?
?×19=?
Good knowledge
ReplyDeleteNice sir
ReplyDelete