संख्या पद्धति
अंको
से बनी बड़ी और छोटी संख्या
आप जानते है की 1 अंक की सबसे बड़ी संख्या 9 है
और सबसे छोटी संख्या 1 है. यदि आप ध्यान से देखें तो आप खुद ही बड़ी और छोटी संख्या
को लिखने में भूल नही करेंगे.
{1, 2, ----9} ----- एक अंक की संख्या 1 से शुरू
होकर 9 पर ख़त्म होती है
{10, 11, --- 99} --- दो अंक की संख्या 10 से
शुरू होकर 99 पर ख़त्म होती है
{100, 101, --- 999} --- तीन अंक की संख्या 100
से शुरू होकर 999 पर ख़त्म होती है
{1000, 1001, --- 9999} --- चार अंक की संख्या
1000 से शुरू होकर 9999 पर ख़त्म होती है
अंक
|
बड़ी संख्या
|
छोटी संख्या
|
1
|
9
|
1
|
2
|
99
|
10
|
3
|
999
|
100
|
4
|
9999
|
1000
|
5
|
99999
|
10000
|
6
|
999999
|
100000
|
7
|
9999999
|
1000000
|
8
|
99999999
|
10000000
|
प्रश्न :- 1 , 2 , 3 , 5 की सहायता से 4 अंको की
सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्याएं लिखें .
हल :- सबसे बड़ी संख्या = 5321 और सबसे छोटी
संख्या = 1235
प्रश्न :- चार अंको की कुल
कितनी संख्याएं होती है ?
हल :- चार अंको की सबसे बड़ी
संख्या = 9999
चार अंको की सबसे छोटी
संख्या = 1000
अतः चार अंको की कुल संख्या = ( बड़ी संख्या – छोटी संख्या) + 1
= 9999 –
1000 + 1 = 9000
प्रश्न :- पांच अंको की सबसे बड़ी और चार अंको की सबसे छोटी संख्या में क्या
अंतर है ?
हल :- चार अंको की सबसे बड़ी
संख्या = 9999
तीन अंको की सबसे छोटी संख्या = 100
अंतर = 9999 – 100 = 9899
प्रश्न: - 45767 के दोनों 7
के स्थानीय मानों का योग निकालें
हल :- 7 का स्थानीय मान
क्रमशः 700 और 7 है
योग = 700 + 7 = 707
प्रश्न :- 348792 में अंक 8
के स्थानीय और अंकित मान का गुणनफल ज्ञात करें
हल :- स्थानीय मान = 8000
अंकित मान = 8
गुणनफल = 8000 × 8 = 64000
प्रश्न :- 1 , 2 , 0, 3 , 5 की सहायता से बनने वाली 5 अंको की सबसे बड़ी और सबसे
छोटी संख्या का अंतर बताएं .
हल :- सबसे बड़ी संख्या = 53210 और सबसे छोटी
संख्या = 10235
अंतर = 53210 – 10235 = 42975
प्रश्न:- सात अंको की सबसे बड़ी और आठ अंको की सबसे छोटी
संख्या का अंतर ज्ञात कीजिये
उत्तर :- सात अंको की सबसे बड़ी संख्या = 9999999 तथा सात
अंको की सबसे छोटी संख्या = 10000000 होगी और इनका अंतर = 10000000 – 9999999 = 1
No comments:
Post a Comment