Sunday, March 5, 2023

गणित पर कविता

 


(credit :- https://guruji.mobilesathi.com/2020/09/poem-of-different-in-math.html)

आकारों से परिचय 

घटा 

महीने के नाम और दिन 

30 दिन के माह सितम्बर
अप्रेल, जून और नवम्बर
28 दिन का फरवरी जानो
बांकी सब को 31 मानो
लीप वर्ष जब आता है 
फरवरी एक बढ़ जाता है .

शून्य से अनंत तक 

होड़ मची संख्याओं के बीच
है, कौन सबसे महान 
किसकी हो पूजा पहले 
किसकी हो पहले पहचान |

सब अपनी करता था बड़ाई 
फिर उनमे हो गयी लड़ाई 
किसी कि बुद्धि काम ना आई
फिर सबने मिलकर सभा बुलाई  ||

जज बने युनिवेर्सल दादा 
रिक्त, एकल, युग्म, परिमित समुच्चय 
सब थे सभा मध्य मौजदू 
 अकड़ दिखा कर जीरो बोला
अपना वकील हूँ मैं खुद 

संख्याओं ने फिर कहा नरम से -
हे यूनिवर्सल दादा, जरा करो हमसब कि पहचान
जीरो अकड़ रहा है तब से 
दिखा रहा है झूठी शान 

हा, हा, हा, मुंछ पर अपनी ताव देकर
अकड़ के फिर जीरो ने बोला 
जिसपर मेरी नजर बढे 
हो जाये वो मालामाल 
जिसपर मेरी नजर चढ़े 
पल में उसको कर दूँ कंगाल |

गुणा करो जब किसी को मुझसे 
कर देता हूँ उसका अंत
मुझसे जिसको भाग लगे 
खजाना उसको हो जाये अनंत |

जन्म हुआ भारत में मेरा 
पर पुरे विश्व ने अपनाया 
जोड़ - घटा से नहीं बदलता कोई 
पर जब चाहा किसी को शून्य , अनंत बनाया |

संख्याओं के इलेक्शन में 
फिर शून्य का हुआ सिलेक्शन
सब संख्या लौटे अपने घर
  दादा से लेकर बेनीडिक्सन   |

                                      डॉ राजेश ठाकुर       

सरलीकरण  
                'का' कि क्रिया पहले फिर भाग
                                 गुणा करो फिर जोड़, घटा     

माप कि ईकाई 
10 सरल मिलीमीटर हाथ मिलाएं 
सेंटीमीटर के ताल पर छलांग लगायें |
10 डरपोक सेंटीमीटर हाथ मिलाएं
डेसीमीटर के तल पर छलांग लगायें  |
10 मोटे डेसीमीटर हाथ मिलाएं 
मीटर के तल पर छलांग लगायें |
10 दीर्घ मीटर हाथ मिलाएं 
डेकामीटर के ताल पर छलांग लगायें |
10 हँसते डेकामीटर हाथ मिलाएं 
हेक्टोमीटर के तल पर छलांग लगायें |
10 कांपते हेक्टोमीटर हाथ मिलाएं 
किलोमीटर के ताल पर छलांग लगायें | 



                                                                  
               

NB:- यहाँ लिखी एक कविता को छोड़ सभी कविता इन्टरनेट या अन्य पुस्तकों से ली गयी है और मेरी लिखी नहीं है. इसका उद्देश्य सिर्फ बच्चों को गणित कि कविता से जोड़ना है. 

















No comments:

Post a Comment

गणित और रामायण

पढ़कर आप अपनी प्रतिक्रिया नीचे दिए कमेंट में जरुर दें . अपना नाम लिखना ना भूले